IND vs SA: केएल राहुल ने यानसेन की स्लेजिंग का दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ वीडियो

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में खिलाड़ियों के बीच बहस और तकरार भी देखने को मिली। केएल राहुल जब क्रीज पर खड़े थे, उस समय ऐसा ही नजारा सामने आया। केएल राहुल और मार्को यानसेन के बीच थोड़ी कहासुनी देखने को मिली।

चायकाल का समय होने से पहले यह मजेदार घटनाक्रम देखने को मिला। मार्को यानसेन की गेंद को राहुल ने वापस उनकी ही दिशा में डिफेन्स कर दिया। इसके बाद गेंदबाज को गुस्सा आ गया और उन्होंने राहुल को कुछ कहा। राहुल को स्लेजिंग से फर्क ही नहीं पड़ा। उन्होंने कुछ कहा नहीं और जवाब में मुस्कान का रिएक्शन दिया।

india vs south africa

राहुल की हँसी के बाद यानसेन चुपचाप चले गए और कुछ नहीं बोले। राहुल ने स्थिति को अच्छी तरह हैंडल कर लिया। उनकी जगह कोहली या शार्दुल ठाकुर होते तो शायद अलग तरह से रिएक्ट करते। यहाँ राहुल थे जिन्होंने अपने शांत बर्ताव का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाज को मौका नहीं दिया।

राहुल से यानसेन इस वजह से भी परेशान थे क्योंकि वह आउट नहीं हो रहे थे और रन बना रहे थे। अफ्रीकी गेंदबाजों की राह में वह एक रोड़ा बने हुए थे। फिफ्टी जड़ने के बाद भी राहुल क्रीज पर बने रहे और लगातार रन जड़े। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल के बल्ले से नाबाद 70 रनों की पारी आई। टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+