बिना लिस्ट A मैच खेले भारत के ODI कप्तान बने केएल राहुल, केवल दो भारतीय ही कर पाए ऐसा

नई दिल्लीः केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे है। वे इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कप्तानी कर चुके हैं। अब वनडे सीरीज का पहला मैच जारी है और रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल यहां भी कप्तान हैं। राहुल से उम्मीदें काफी हैं और वे ऐसे केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने बिना लिस्ट ए मुकाबला खेले अपने देश को 50 ओवर के खेल में लीड किया है।

IND vs SA: KL Rahul achieved great feat by leading ODI without playing List A matches

लिस्ट फॉर्मेट घरेलू क्रिकेट में सीमित ओवरों का प्रारूप होता है। राहुल ने यह नहीं खेला है। इससे पहले दो खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने ऐसा किया है। भारत के विकेटकीपर सैयद किरमानी और वीरेंद्र सहवाग भी बिना लिस्ट ए खेले भारत को वनडे में लीड कर चुके हैं।

राहुल कर्नाटक से आते हैं और पहली बार अपने 39वें वनडे मैच में भारत को लीड कर रहे हैं। आखिरी बार ऐसे खिलाड़ी केवल मोहिंदर अमरनाथ थे जिन्होंने अक्टूबर 1984 में भारत की कप्तान की थी और तब उन्होंने भी 50 से कम वनडे मैच खेले थे। ये अमरनाथ का 35वां मैच था।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन भारत को मिली थी वह जीत जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी

जहां तक भारत की बात है तो वह वनडे मैचों में जूझता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी फिर से अपनी भूमिका में बहुत कामयाब नहीं दिख रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम रसी वन डर दुसै की तूफानी पारी और टेंबा बावुमा की क्लास दिखा रही है। दोनों ने तेज अर्धशतक लगा दिए हैं और भारतीय गेंदबाज कुछ खास नहीं करते दिखे हैं क्योंकि जसप्रीत बुमराह, अश्विन को छोड़कर कोई भी प्रभावी नहीं रहा।

युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार की वापसी औसत रही है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।

इस मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+