IND vs SA: कब और कहां होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच
IND vs SA, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सफेद गेंद क्रिकेट में धमाका करने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन रेड बॉल क्रिकेट में काफी फीका रहा। मेहमान टीम महज 3 दिनों में ही मुकाबला हार गई सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन हर विभाग में फिसड्डी रहा।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद अफ्रीकी टीम के हौसले बुलंद हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास बढ़त है। अगले मैच में हारने का मतलब है कि टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठेगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास सीरीज जीतने का पूरा मौका है।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट कब होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसम्बर से था लेकिन यह समय से पहले ही समाप्त हो गया। ऐसे में पहले और दूसरे टेस्ट के बीच गैप भी ज्यादा नज़र आने लगा। दोनों मैचों के बीच तीन ही दिनों का ब्रेक रखा गया था। दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू होगा।
भारत vs दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट कहां होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट वहां होगा जहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉल टेम्परिंग की थी। केपटाउन के न्यूलैंड्स में यह मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मैच की तुलना में इस मुकाबले का समय आधे घंटे आगे रहेगा। यानी यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
भारत vs दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट कहां देखें?
केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेलें जाने वाले इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीई प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार टॉस दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीकी टीम
डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications