IND vs SA: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से बस एक कदम दूर? जो कोई भारतीय नहीं कर सका वो करने का मौका!
IND vs SA Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 सीरीज में वापसी करने को तैयार है। बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वह इस मैच में सिर्फ एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी-20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज (IND vs SA Jasprit Bumrah)
जसप्रीत बुमराह इस समय 80 मैचों में 99 टी-20 विकेट ले चुके हैं। टी-20 में 100 विकेट पूरे करने वाले वह दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज होंगे, क्योंकि अर्शदीप सिंह पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि, बुमराह की यह उपलब्धि उन्हें एक और बेहद खास क्लब में शामिल कर देगी। टी-20 में 100 विकेट लेते ही बुमराह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, और T20I) में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

500 अंतर्राष्ट्रीय विकेट के भी पहुंचे नजदीक
इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट के आंकड़े के भी करीब हैं। वह फिलहाल 221 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 482 विकेट ले चुके हैं। अगर वह इस टी-20 सीरीज में 18 विकेट लेते हैं तो वह इस शानदार रिकॉर्ड को भी छू लेंगे। वनडे सीरीज़ से आराम लेने के बाद बुमराह टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके फैंस को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
वनडे के बाद टी-20 पर होगी नजरें
साउथ अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ यह टी-20 सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने का एक अहम मौका होगी। इस सीरीज़ में उप-कप्तान शुभमन गिल भी गर्दन की चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। भले ही टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टीम की नजरें टी-20 पर कब्जा जमाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications