IND vs SA: 'यह शर्मनाक बात है कि मोहम्मद शमी...' पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ने भारत के लिए यह क्या कह डाला

IND vs SA: मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय में अपनी धाकड़ गेंदबाजी से धमाका किया है। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इसे लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एलन डोनल्ड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

डोनल्ड ने कहा है कि शमी का नहीं होना शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि शमी की तरह गेंदबाजी अन्य गेंदबाज नहीं कर पाते हैं, वह जिस तरह की सीम के साथ गेंद डालते हैं, वैसा कोई नहीं करता है। भारतीय पेस अटैक पिछले कुछ सालों में बेहतरीन रहा है। शमी का बाहर होना भारत के लिए शर्म की बात है।

mohammed shami

रेव स्पोर्ट्ज पर बातचीत में डोनल्ड ने कहा कि शमी की तरह गेंद रिलीज करने वाले गेंदबाज दुनिया में बहुत ही कम हैं। शमी का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। गौरतलब है कि चोट के कारण शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह एक अन्य खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है।

सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। उनके अलावा सिराज, शार्दुल ठाकुर और बुमराह भी बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं। हालांकि शमी के एकमी निश्चित रूप से खेलेगी।

इससे पहले मुकाबले के टॉस में देरी देखने को मिली थी। बारिश के बाद गीले आउटफील्ड की वजह से मुकाबला शुरू नहीं हो पाया था। आउटफील्ड को ठीक करने में समय लग गया था, इससे टॉस भी देरी से ही हो पाया। घास वाली पिच के ऊपर टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और टीम इंडिया के लिए यह फैसला खराब रहा। कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। रबाडा ने रोहित शर्मा को 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+