IND vs SA: क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत; जानें कब, कहां और कैसे देखें आखिरी टी20 लाइव
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच आज 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे टी20 में टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तिरुवनन्तपुरम में खेले गए पहले मैच में भारत ने सा. अफ्रीका को 8 विकेट और गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मैच में मेहमान टीम को 16 रन से हराया था। आइए जानते हैं कि फैंस टी20 सीरीज का आखिरी मैच कैसे लाइव देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 4 अक्टूबर, मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
साउथ अफ्रीका दौरे का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देखे जा सकेंगे। वहीं फैंस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

कोहली-राहुल के बिना खेलेगा भारत
गुवाहाटी में मिली जीत के बाद बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल को इंदौर टी20 मैच से ब्रेक दिया है। आज रोहित एंड कंपनी अपने दो स्टार खिलाड़ियों के बिना ही मैदान पर उतरेगी। कोहली की जगह प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। वहीं, राहुल की जगह ऋषभ पंत ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications