IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 में अजीब कारण से टॉस में देरी, बदला गया मैच शुरू होने का समय
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस को लेकर देरी देखने को मिली है, चौथे टी20 मैच का टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन इसमें देरी देखने को मिली। बीसीसीआई ने इस मामले पर खुद जानकारी दी।
खराब मौसम की वजह से टॉस समय पर नहीं हो पाया। बीसीसीआई ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि काफी ज्यादा धुंध मौजूद होने की वजह से टॉस में देरी हो गई है। अब 6 बजकर 50 मिनट पर निरीक्षण किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

रिपोर्ट्स के मानें तो स्टेडियम पर कोहरा इतना घना है कि वह सामने वाले छोर के स्टैंड्स भी मुश्किल हो रहा है। इस कंडीशन में गेम का आयोजन होना भी आसान कार्य नहीं है, इसी वजह से टॉस में देरी हो गई।
टॉस के लिए निरीक्षण का समय शाम 6 बजकर 50 मिनट रखा गया था, इस समय तक भी मौसम साफ़ नहीं हुआ था। इसके बाद दूसरी बार निरीक्षण का समय 7 बजकर 30 मिनट तय कर दिया गया। तीसरी बार निरीक्षण का समय बदलकर रात 8 बजे कर दिया गया। धुंध में कोई बदलाव नहीं देखते हुए चौथी बार निरीक्षण का समय 8:30 कर दिया गया।
खराब वातावरण के बावजूद अंपायरों ने अपना पूरा प्रयास करते हुए निरीक्षण का सिलसला जारी रखते हुए चौथी बार 8:30 बजे जांच की। स्थिति में कोई सुधार नहीं देखते हुए फिर से रात 9 बजे पांचवीं बार निरीक्षण करने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications