IND vs SA: डरबन में संजू सैमसन का तूफानी शतक, लगा दी चौके-छक्कों की झड़ी, पहली बार हुआ ऐसा
India vs South Africa, 1st T20 Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए लगातार दो शतक लगाने वाले संजू सैमसन पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा था।
महज 47 गेंदों में जड़ा शतक
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन एडेन मार्करम के इस फैसले को संजू सैमसन ने गलत ठहराया। संजू सैमसन ने शुरुआती ओवर से ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने महज 47 गेंदों में शतक जड़ा और टीम को मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ा दिया।

अभिषेक शर्मा ने फिर किया निराश
गेराल्ड कोएत्जी ने अभिषेक शर्मा को एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन एकतरफ से संजू सैमसन लगातार टीम के लिए रन जोड़ने में सफल रहे। केशव महाराज ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।












Click it and Unblock the Notifications