IND vs SA: क्या विराट कोहली ने शतकों का रिकॉर्ड बनाने के लिए खेली धीमी पारी?

Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर इतिहास रचते हुए सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड बराबर कर दिया। तेंदुलकर और कोहली दोनों के नाम अब 49-49 शतक हैं। एक शतक जड़ते ही कोहली 50 शतक वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएँगे।

विराट कोहली इस बार थोड़े धीमे खेले और 119 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किये। वह छठे ओवर में खेलने के लिए आए थे और 49वें ओवर में शतक पूरा किया। इसे लेकर सवाल भी हैं कि क्या सच में कोहली ने अपना कीर्तिमान बनाने के लिए इस तरह धीमी पारी खेली। हालांकि कोहली का लक्ष्य टीम को एक अच्छे स्कोट तक पहुंचाने का था और वह उन्होंने कर दिया। शतक बनाने से वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ चूके थे, वहां भी शतक जमा सकत थे।

virat kohli

दो विकेट गिरने के बाद संभाली जिम्मेदारी: कोहली जब क्रीज पर आए, उस समय गिल उनके अथ खेल रहे थे लेकिन वाज जल्दी आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 93 रन हो गया था। कोहली का पूरा ध्यान इस समय विकेट बचाने की तरफ था क्योंकि तीसरा विकेट गिरने पर मुश्किल हो सकती थी। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

केशव महाराज बन गए रोड़ा: भारत को केशव महाराज ने तेज बैटिंग नहीं करने दी। उन्होंने गिल को टर्न होती गेंद पर आउट किया था। ऐसे में कोहली ने अय्यर के साथ मिलकर महाराज के ओवरों में कोई जोखिम नहीं उठाया। महाराज 30 रन देकर अपने 10 ओवर निकाल गए।

अंत तक खेलने का लक्ष्य: कोहली की पारी से साफ़ नज़र आ रहा था कि उन्होंने फिनिश करने के उद्देश्य से बैटिंग की। उनको पिच की अच्छी समझ भी हो गई थी और नई गेंद से ओवर जाने के बाद पिच काफी धीमी हो गई थी। ऐसे में तेजी से रन बना पाना आसान काम नहीं था। कोहली को यह बात समझ आ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+