विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा ने सरेआम दी गाली? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
IND vs SA: रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाल मचा दिया। विराट कोहली की शतकीय पारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विराट कोहली ने शुरुआत से ही तेजी से खेलते हुए तूफानी अंदाज दिखाया और गेंदबाजों के नाक में दम करते हुए सैकड़ा जमा दिया। कोहली के शतक से ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल गया।
रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ी खड़े हो गए। रोहित शर्मा खुद पर काबू नहीं रख पाए और शतक की ख़ुशी में उनके मुंह से निकले शब्दों का वीडियो सामने आ गया। रोहित शर्मा की लिप्सिंग से फैन्स समझ रहे हैं कि हिटमैन ने कोई गाली दी है।

हालांकि फैन्स ने इसे मस्ती की तरह लेते हुए अजित अगरकर और गौतम गंभीर को घेरने का काम किया है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा के मुंह से निकले हुए शब्द कोच और सलेक्टर के लिए हैं। रोहित और कोहली को लेकर अहमदाबाद में मीटिंग होगी, जिसमें दोनों के भविष्य पर निर्णय होना है। उसे लेकर फैन्स ने अपना गुस्सा दिखाया है।
Rohit celebrating Kohli's century pic.twitter.com/x3CeWYv9yu
— Abhishek (@be_mewadi) November 30, 2025
रोहित शर्मा ने भी रांची वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली। वह 57 के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 3 शानदार छक्के जमाए और शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सर्वाधिक वनडे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।
कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 83वां सैकड़ा जमा दिया। वनडे में यह उनका 52वां शतक है। इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक प्रारूप में 52 शतक का कारनामा पहली बार हुआ है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक जमाए थे, कोहली ने वह आंकड़ा पार कर दिया। इस मुकाबले में कोहली के बल्ले से 135 रन आए।
केएल राहुल ने भी 60 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 349 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँच गया। यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए।












Click it and Unblock the Notifications