IND vs SA: तीसरे टेस्ट में विराट ने लिया पहले बैटिंग का फैसला, दो बदलावों के साथ उतरी टीम इंडिया

नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में हो रहा है जहां पर नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की वापसी हो चुकी है। तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और केपटाउन के न्यूलैंड में होने जा रहा मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच है। यहां पर भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

IND vs NZ, 3rd Test: India won toss to bat first, Team India landed with two changes in Cape Town

इस टीम में भारत दो बदलावों के साथ खेलने के लिए उतरा है। हनुमा विहारी की जगह पर खुद कप्तान कोहली आए हैं जबकि चोटिल मोहम्मद सिराज के स्थान पर उमेश यादव आए हैं। कोहली का कहना है कि उमेश हाल में गेंद के साथ काफी बढ़िया रहे हैं और बैटिंग व फील्डिंग में भी अच्छा कर सकते हैं। ईशांत और उमेश में किसी एक को चुनना मुश्किल फैसला था।

ईशांत शर्मा इस पूरी सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम वही है जो पिछले मैच में खेलने के लिए उतरी थी।

Read more at: बेटी ने देश के लिए मेडल जीता है, इस शख्स ने किया क्या है? साइना के पिता ने एक्टर सिद्धार्थ को लताड़ा

दोनों क्रिकेट टीम इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+