Ind vs SA 3rd T20: भारत की प्लेइंग 11 में होंगे दो बड़े बदलाव, अय्यर-शाहबाज को मिल सकता है मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इन दिनों तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इन दिनों तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। आखिरी टी20 मंगलवार, 4 अक्टूबर को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर जहां इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होगी तो वहीं अफ्रीकी टीम आत्मसम्मान बचाने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। आखिरी टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

कोहली-राहुल करेंगे आराम

कोहली-राहुल करेंगे आराम

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक आखिरी टी20 में विराट कोहली और केएल राहुल आराम कर सकते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर श्रेयर अय्यर को मौका दिया जा सकता है। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। तीसरे टी20 में शाहबाज अहमद की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। वह 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। फिनिशर का रोल दिनेश कार्तिक ही अदा करेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और आर अश्विन संभाल सकते हैं वहीं अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज, तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
  • दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडि।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+