Ind vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। प्रोटियाज टीम में एक बदलाव किया गया है। लुंगी एनगिडि को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था। ऐसे में आज रोहित शर्मा की नजर दूसरा मैच जीतकर अफ्रीकी टीम को घर पर टी20 सीरीज हराने पर है। वहीं प्रोटियाज की कोशिश आज का मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर है। आखिरी टी20 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।
- दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीली रॉसू, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पारनेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडि।

पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक ही अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला पूरा खेला गया है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया था। वहीं भारत के हेड कोच का राहुल द्रविड़ के मुताबिक गुवाहाटी की पिच काफी अच्छी नजर आ रही है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही पिच से मदद मिल सकती है। हालांकि दूसरे टी20 में बारिश खेल खराब कर सकती है। गुवाहाटी में शाम को 40 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज , एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौ, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications