IND vs PAK: जब करगिल युद्ध के समय भारत-पाक के बीच हुआ था मुकाबला, जानें किसे मिली थी जीत
India and Pakistan: भारत के जम्मू-कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला पाकिस्तान में मौदूद आतंकवादियों ने किया था, जिससे भारत के नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
भारत ने पाकिस्तान को दिया जबाव (India and Pakistan)
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए और आतंकवादियों को तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की तरफ से होने वाली और हमलावर गतिविधियों के जवाब में ड्रोन हमले भी किए, जिससे पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत अपनी सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतेगा।

कारगिल युद्ध के दौरान हुआ था मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच आने वाले समय में क्रिकेट मैच नहीं खेल जा सकेंगे। एशिया कप और आईसीसी जैसे टूर्नामेंटों में भी अब दोनों टीमों के बीच मैच नहीं होने की बात सामने आ रही है। 26 साल पहले यानी साल 1999 में भी दोनों देशों के बीच कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई थी। 1999 में विश्व कप चल रहा था और उसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध शुरू हो गया था।
विश्व कप में आमने सामने थी भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में थे, इसलिए लीग चरण के दौरान उनके मैच की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन दोनों ही सुपर सिक्स में पहुंच गए थे। यहां छह टीमें चार सेमीफाइनल स्थानों के लिए भिड़ी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 8 जून को मैच होना था। उस समय कारगिल युद्ध पूरे जोरों पर था। मैच इंग्लैंड में खेला जा रहा था, दोनों देशों के फैंस स्टेडियम में उमड़ पड़े, क्योंकि दोनों देश विश्व कप में अपने तीसरे मुकाबले में आमने-सामने थे।
मैच में किसे मिली जीत
भारत ने राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के 50 रनों की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया। वेंकटेश प्रसाद के पांच विकेट की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 176 रनों पर समेट दिया और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications