IND vs PAK: भारतीय दिग्गज ने कर दिया टीम का चयन, पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे ये 11 धाकड़ खिलाड़ी!

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त यानी रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने को तैयार है।

नई दिल्ली, 27 अगस्त। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त यानी रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने को तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। दोनों ही देश के कई पूर्व क्रिकेटर इस मैच को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। इस मुकाबले में भारत को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने पाकिस्तान को भी हल्के में नहीं लेने की बात कही है।

पूर्व दिग्गज ने चुनी भारत की Playing XI

पूर्व दिग्गज ने चुनी भारत की Playing XI

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए लगातार दिग्गज प्लेइंग इलेवन का चयन कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का नाम भी जुड़ गया है। वसीम जाफर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इसमें उन्होंने टीम के प्रमुख 11 खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि, दो खिलाड़ियों के चयन को लेकर जाफर दुविधा में नजर आए।

पंत और कार्तिक में कंफ्यूजन

पंत और कार्तिक में कंफ्यूजन

वसीफ जाफर ने जो टीम का ऐलान किया है, उसमें वह दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर कंफ्यूज नजर आए। वह दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह दी है। उन्होंने दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में रखने की वकालत की है। उन्होंने टीम को चुनते हुए लिखा है कि यदि पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें नंबर पांच पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। जबकि कार्तिक अगर खेलते हैं तो वह छह नंबर पर खेल सकते हैं।

केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग

केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग


वसीफ जाफर के मुताबिक केएल राहुल इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। जबकि नंबर तीन पर विराट कोहली टीम की कमान संभालने का काम करेंगे। चौथे नंबर सूर्य कुमार यादव और पांचवें पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया गया है। विराट कोहली के बल्ले से फैंस को एशिया कप में रनों की उम्मीद होगी।

भुवी और अर्शदीप के पास तेज गेंदबाजी की कमान

भुवी और अर्शदीप के पास तेज गेंदबाजी की कमान

गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे। जबकि स्पिनर के तौर रवि बिश्वनोई को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। इसके अलावा चहल को प्लेइंग इलेवन में मुख्य स्पिन गेंदबाज के तौर पर टीम में रखा है। जाफर ने ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, स्पिन के अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज आवेश खान को टीम में जगह नहीं दी है।

जानिए प्लेइंग इलेवन

जानिए प्लेइंग इलेवन

वसीम जाफर के मुताबिक भारतीय प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+