IND vs PAK Under 19 World Cup: वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच, क्यों नहीं होगी दोनों टीमों में जंग

IND vs PAK Under 19 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए 15 जनवरी 2026 से एक बड़ा रोमांच शुरू होने जा रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है, जिसमें दुनिया भर की 16 बेहतरीन टीमें हिस्सा लेंगी। 50 ओवर के इस प्रारूप में भविष्य के सितारों के बीच जंग देखने को मिलेगी। लेकिन इस बार के शेड्यूल ने फैंस को थोड़ा हैरान और परेशान कर दिया है।

वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल में कहीं भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीसीसीआई के रुख की वजह से दोनों टीमों का मैच नहीं रखा गया है? क्यों दोनों टीमों के बीच मुकाबला नहीं होगा।

IND vs PAK Under 19 World Cup

ग्रुप स्टेज से गायब है महामुकाबला

अंडर-19 वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर यानी लीग स्टेज पर इस बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं होगी। आईसीसी ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा है। भारत में पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलने को लेकर अक्सर विरोध होता रहा है और द्विपक्षीय सीरीज लंबे समय से बंद हैं। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है और पाकिस्तानी टीम ग्रुप बी में रखा गया है।

15 जनवरी से से टूर्नामेंट शुरू, भारत खेलेगा पहला मैच

इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होने जा रही है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने को तैयार है। वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और अमेरिका (US) की अंडर-19 टीमों के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर विश्व विजेता बनकर उभरेगी।

क्या आगे हो सकती है भिड़ंत?

लीग स्टेज पर भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमें नहीं टकराएंगी। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में एंट्री करती हैं, तो वहां फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिल सकती है। फिलहाल के लिए, फैंस को 15 जनवरी का इंतजार है जब टीम इंडिया अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Under 19 World Cup में टीमें और ग्रुप

ग्रुप टीम
ग्रुप A यूएस, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, भारत
ग्रुप B स्कॉटलैंड, ज़िम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड
ग्रुप C जापान, आयरलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप D तंजानिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+