IND vs PAK: भारत के 2 खिलाड़ी होंगे बाहर, कौन करेगा उनको रिप्लेस? पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
IND vs PAK: एशिया कप में भारत और ओमान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए थे। ओमान ने अच्छा खेल दिखाया, आखिरकार भारत ने ओमान को हराकर जीत अपने नाम की। इस जीत से टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है लेकिन बड़े मैच से पहले टीम में परिवर्तन करके अच्छा काम नहीं किया।
अब सुपर चार में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम साबित होने वाला है क्योंकि यहां हर जीत काफी मायने रखती है। क्रिकेट फैंस को इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार है।

भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव निश्चित तौर पर करने जा रही है, ताकि बैलेंस बेहतर बने और खिलाड़ियों को सही कॉम्बिनेशन में उतारा जा सके। टीम इंडिया में बदलाव पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ रणनीतिक रूप से अहम साबित होंगे।
IND vs PAK: पहला बदलाव
जसप्रीत बुमराह की इस मैच में वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन के तहत अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बनाएगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी चुनौती में अहम साबित होगी।
IND vs PAK: दूसरा बदलाव
दूसरा बदलाव स्पिन विभाग में देखने को मिलेगा, जहां वरुण चक्रवर्ती को मौका दिए जाने की संभावना है। इसके चलते हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा। चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण हथियार साबित हो सकती है।
अक्षर पटेल की चोट पर अपडेट
अक्षर पटेल की चोट टीम के लिए चिंता का विषय रही, लेकिन मैनेजमेंट का कहना है कि अब वे ठीक हैं। ऐसे में उनके खेलने की पूरी संभावना है, जिससे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती मिलेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ वही भारतीय टीम मैदान पर उतरती दिख सकती है, जिसने लीग चरण में उन्हें हराकर बढ़त बनाई थी। यह कॉम्बिनेशन पहले भी असरदार साबित हुआ है और मैनेजमेंट उस पर भरोसा बनाए रखना चाहेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications