Pakistan को फिर झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, हैंडशेक के लिए खड़े थे शाहीन-उस्मान, बिना हाथ मिलाए गुजरी टीम इंडिया
T20 World Cup Match pakistan video: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। मैदान पर भारतीय टीम का दबदबा जितना साफ नजर आया, मैदान के बाहर और खेल शुरू होने से पहले की कुछ घटनाओं ने उससे भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच 'हैंडशेक' (हाथ मिलाने) नहीं होना चर्चाओं में बना हुआ है।
हाथ मिलाने के लिए खड़े थे अफरीदी और उस्मान (T20 World Cup Match pakistan video)
मैच की शुरुआत में ही पता चल गया था कि यह मुकाबला अन्य मैचों से अलग होगा। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। खेल समाप्त होने के बाद भी यही दोहराया गया। जब भारतीय टीम अपनी बड़ी जीत का जश्न मना रही थी, तब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक मैदान के पास खेल भावना के तहत हाथ मिलाने के इंतजार में खड़े दिखे।

एशिया कप से ही जारी है 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी
हालांकि, भारतीय खिलाड़ी बिना किसी संपर्क या संवाद के सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय टीम ने साल 2025 एशिया कप के बाद से एक अनौपचारिक 'नो-हैंडशेक' नीति अपनाई है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर दिखा हो। पिछले एक साल में कई महत्वपूर्ण मौकों पर दोनों टीमों के बीच इस तरह की दूरियां देखी गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंट गया है। एक पक्ष का मानना है कि खेल को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए और मैच के बाद हाथ मिलाना खेल भावना का एक अभिन्न हिस्सा है। दूसरा पक्ष भारतीय टीम के इस कड़े रुख का समर्थन कर रहा है, इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और मौजूदा कूटनीतिक परिस्थितियों के प्रति एक प्रतीकात्मक विरोध मान रहा है।












Click it and Unblock the Notifications