IND vs PAK: टॉस जीतकर पाकिस्तान की पहले बैटिंग, स्मृति मंधाना प्लेइंग इलेवन से हैं बाहर

महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। स्मृति मंधाना आज चोट की वजह से मैच नहीं खेल रही हैं।

India vs Pakistan T20 World cup 2023

महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि ग्रुप बी का यह मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान का यह टी20 विश्व कप में पहला मैच है। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस महामुकाबले से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट की वजह से टीम के अहम खिलाड़ी स्मृति मंधाना टीम से बाहर हो गई हैं। वो आज का मैच नहीं खेल रही हैं।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के वक्त बताया कि मंधाना प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिस वजह से वो आज के मैच से बाहर हैं। हरमनप्रीत कौर ने बताया कि स्मृति मंधाना के प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लगी थी, इसलिए वो आज के मैच से बाहर हैं। हालांकि उनकी उंगली में फ्रैक्चर नहीं है, उम्मीद है कि वो दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी जब आमने-सामने आई थीं तो उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को पटखनी दे दी थी। यह मुकाबला था एशिया कप 2022 का जहां पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हरा दिया था। भारतीय टीम कहीं न कहीं उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

बता दें कि पाकिस्तान के बाद भारत के अगले मैच 15, 18 और 20 फरवरी को क्रमश: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड से होंगे।

प्लेइंग इलेवन

भारत: शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह

पाकिस्तान: जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू और सादिया इकबाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+