IND vs PAK मैच से पहले एक्टिव हुए 'मारो मुझे..' वाले मोमिन, कहा-'अफरीदी की जगह उतरूंगा मैदान में'
नई दिल्ली, 27 अगस्त। 28 अगस्त को दुबई के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले पर दुनिया भर के खेल प्रमियों की निगाहें हैं। भले ही कागज और रिकार्ड के मामले में भारत की टीम पाकिस्तान पर भारी हो लेकिन 24 अक्टूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में इंडिया को दस विकेट से हराने वाले पाकिस्तान के हौंसले इस बार काफी बुलंद हैं, वो जहां ये जीत दोहराने की पूरी कोशिश करेंंगे वहीं दूसरी ओर भारत हर हालत में इस हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगा, ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि इंडो-पाक के बीच एक रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।

शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हैं
लेकिन इस मैच से पहले ही पाक टीम को करारा झटका भी लगा है क्योंकि चोट की वजह से पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ जीत के हीरो अफरीदी ही थे, उन्होंने ही रोहित शर्मा, के एल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को सस्ते में आउट करके पाकिस्तान के जीत में अहम रोल प्ले किया था।

नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन और हारिस रउफ पर भरोसा
फिलहाल पाकिस्तान टीम का दावा है कि भले ही अफरीदी टूर्नामेंट का हिस्सा ना हों लेकिन नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन और हारिस रउफ की तिगड़ी इंडियन टीम को ध्वस्त करने के लिए काफी है लेकिन शायद ये बात 'ओ भाई मारो मुझे' से फेमस हुए मोमिन शाकिब को पच नहीं रही है और इसी वजह से अब वो खुद को इंडिया के खिलाफ मैदान में उतारने की कोशिश कर रहे हैं और यही नहीं उन्होंने एक पैड पहनकर क्रिकेट की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

'अफरीदी की जगह मोमिन उतरेंगे मैदान में'
उन्होंने इस बारे में एक मजेदार वीडियो भी बनाया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पैड से अभ्यास करते हुए तीन शतक लगाने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में उनके पास खड़ा इंसान पूछता है कि 'आप आखिर एक पैड पहनकर प्रैक्टिस क्यों कर रहे हैं? '
एक पैड से बैटिंग क्यों नहीं हो सकती है?'
तो इस पर मोमिन कहते हैं कि 'जब इंसान एक किडनी पर जी सकता है, तो एक पैड से बैटिंग क्यों नहीं हो सकती है?'

मोमिन साकिब का वायरल हुआ वीडियो
हर बार की तरह इस बार भी मोमिन का वीडियो काफी दिलचस्प है और इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।
'मुझे मारो, मुझे मारो ' से हुए लोकप्रिय
आपको बता दें कि साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। इसके बाद मोमिन साकिब ने अपना एक वीडियो ' 'मुझे मारो, मुझे मारो ' सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हो गया था और मोमिन इसके बाद रातों रात स्टार बन गए थे। आज भी ये वीडियो काफी देखा जाता है और इस पर बहुत सारे मीम्स बनते हैं। आपको बता दें कि मोमिन ब्रिटेन में रहते हैं और अपने वीडियो के जरिए वो सोशल मीडिया स्टार कहे जाते हैं।
'10 विकेटों से, मतलब ये तो निर्दयता है यार'
यही नहीं पिछले साल टी-20 विश्वकप में भारत-पाक मुकाबले के पहले मोमिन ने मजेदार वीडियो अपलोड करके इमोशनल अंदाज में कहा था कि 'पाकिस्तान को भारत को हराना ही पड़ेगा।' और जब पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया तो भी उन्होंने अपना एक वीडियो अपलोड करके कहा था कि '10 विकेटों से, मतलब ये तो निर्दयता है यार, ये जुल्म है यारों'। ये भी वीडियो काफी चर्चित हुआ था।
देखें Video
'मारो मुझे...' मोमिन का Video












Click it and Unblock the Notifications