Ind vs PAK: 'मुझे विराट कोहली से बहुत डर लगता है...',पाकिस्तान महिला को सता रहा है भारत से हार का डर

Ind vs PAK टी-20 विश्वकप का आज दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वहीं बुधवार को पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। भारत अगर आज का मैच जीतता है, तो फाइनल में उसका मुकाबला अपने चिर प्रतिद्धंदि पाकिस्तान से होगा। लेकिन पाकिस्तान के क्रिकेट फैन नहीं चाहते हैं कि, भारत फाइनल में पाकिस्तान से भिड़े।

विराट की जबरदस्त फॉर्म से डरे पाकिस्तानी फैंस

विराट की जबरदस्त फॉर्म से डरे पाकिस्तानी फैंस

हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की एक फैन को यह कहते हुए सुना जा सकता है। कि, मुझे विराट से बहुत डर लगता है! विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं। जिनका खौंफ पाकिस्तान ही बल्कि कई देशों के टीमों को बॉलर्स के बीच भी है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली काफी अच्छे फॉर्म में हैं। वे अभी तक चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी आज सेमीफाइनल में उन्होंने हाफ सेंचुरी मारी।

महिला बोली-मुझे कोहली के बहुत डर लगता है....

महिला बोली-मुझे कोहली के बहुत डर लगता है....

दरअसल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल के तुरंत बाद पाकिस्तान टीम के समर्थकों ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि वे चाहते हैं कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार का सेमीफाइनल हार जाए। एक महिला फैन से कैमरे पर कहा कि, मुझे विराट से बहुत डर लगता है। वो जो आंखें दिखाता है। मैं नहीं चाहती हूं कि भारत सेमीफाइनल जीते। मैं चाहती हूं कि फाइनल में इंग्लैंड जाए।

इंग्लैंड से हम जीत जाएंगे-फैन

इसके बाद महिला फैन कहती है कि, मैं चाहती हूं कि इंग्लैंड जीते, फिर हम जीत जाएंगे। वहीं दूसरी ओर आज विराट कोहली ने एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 40 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया में विराट ने 15 पारियों में कुल 957 रन बनाए। भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का विजेता रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में फाइनल में पाकिस्तान से खेलेगा।

कोहली के नाम बना हुआ एक और रिकॉर्ड

कोहली के नाम बना हुआ एक और रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल चार हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली टी-20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले आज सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया। आज के मुकाबले में सूर्यकुमार के बल्ले का जादू नहीं चला। वहीं केएल राहुल का फ्लॉप शो इस मैच में जारी रहा। वहीं विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+