Ind vs Pak: 22 पंडितों ने मिलकर पाकिस्तान को हराया, शख्स का दावा- जादू-टोना से भारत को मिली जीत
Champions Trophy, Ind vs Pak: भारत ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से न सिर्फ सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की हो गई है, बल्कि यह टीम की दबदबे वाली परफॉर्मेंस भी दिखाता है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था। वहीं अब टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान को भी पटखनी दे दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान (Champions Trophy, Ind vs Pak)
पाकिस्तान के मेजबानी में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी से अब वो ही बाहर हो गया है। पाकिस्तान का मेज़बानी होकर इतनी जल्दी टूर्नामेंट से बाहर होना एक बड़ा झटका है। भारत की जीत का सिलसिला अगर ऐसे ही जारी रहा तो भारत के लिए ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें और बढ़ जाएगी। भारत को ग्रुप स्टेज में अपना अगला और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड से खेलना है, जहां टीम की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार ऱखने की होगी।

क्या भारत ने जादू-टोने से जीता मैच
भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी मीडिया अजीब-अजीब बातें कर रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक क्रिकेट डिबेट शो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस शो में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार के लिए जादू-टोने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। शख्स का दावा है कि भारत ने अपने 22 पंडितों को दुबई स्टेडियम में भेज दिया था। उनका दावा था कि हर भारतीय खिलाड़ी के साथ दो-दो पंडित होते थे, जो जादू टोना कर रहे हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रहे थे।
दावे सुनकर फैंस भी हैरान
शख्स ने ये भी कहा कि पाकिस्तान में टीम इंडिया नहीं आना चाहती थी क्योंकि उन्हें पता था कि वहां पंडित नहीं जा सकते। बता दें कि किसी भी मैच का परिणाम इस तरह के अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र से नहीं जुड़ा होता। क्रिकेट, जैसा कि हम सभी जानते हैं, एक खेल है, जिसमें टीम की रणनीति, खिलाड़ियों का कौशल, मानसिक स्थिति और मैदान पर प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस वीडियो पर फैंस मजे ले रहे हैं और पाकिस्तानी मीडिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications