IND vs PAK: पाकिस्तान की हार को विक्ट्री बताने पर ट्रोल हुए हारिस रऊफ, पोस्ट देख भड़के फैंस ने लगाई क्लास!

IND vs PAK, Haris Rauf posts: भारत-पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब पोस्ट के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो गए। दरअसल, हारिस रऊफ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें 1971 युद्ध के दौरान पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों के भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण का दृश्य दिखाया गया है।

हार को जीत बताकर बुरे फंसे रऊफ (IND vs PAK, Haris Rauf posts)

हारिस रऊफ ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि तुम जीते, हम बात करेंगे। उनकी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल मच गया। फैंस का कहना है कि यह तस्वीर पाकिस्तान की हार और आत्मसमर्पण का प्रतीक है, ऐसे में इसे "विक्ट्री" बताना समझ से परे है। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, भारतीय फैंस ने हारिस रऊफ को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

IND vs PAK 1

फैंस ने दिलाई हार की याद

कई लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि 1971 का ये दृश्य पाकिस्तान क्रिकेट या किसी जीत का नहीं बल्कि करारी हार का प्रतीक है। वहीं, कुछ पाकिस्तानी फैंस भी उनकी पोस्ट पर सवाल उठाते दिखे और कहा कि हारिस को क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए, इतिहास की हार को "जश्न" बताना गलत है। यह पहली बार नहीं है जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बना हो। दोनों देशों के खिलाड़ियों की पोस्ट अक्सर ट्रोलिंग का कारण बनती रही हैं। लेकिन इस बार हारिस रऊफ की पोस्ट ने पुराने जख्म ताजा कर दिए हैं।

फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

बता दें कि एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी जंग में सुपर-4 में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम इंडिया को अभी बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं। अगर पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनानी है और फैंस की भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने की इच्छा पूरी करनी है, तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+