IND vs PAK: औकात से ज्यादा बोल गया 'गन सेलिब्रेशन' वाला साहिबजादा! अब बखिया उधेड़ेंगे सूर्यकुमार, मिलेगा जवाब
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच रविवार, 15 फरवरी को होने जा रहा है। टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो मैदान पर सिर्फ गेंद और बल्ला नहीं, बल्कि जज्बात भी टकराएंगे। एक्शन से पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने कप्तान सूर्युकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को कड़ी चेतावनी दी है।
भले ही पिछले 10 मैचों में से 8 बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई हो, लेकिन बातों से साहिबजादा फरहान के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं।

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले फरहान की वॉर्निंग
फरहान ने सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की पलटन को आगाह करते हुए कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) ने पिछली बार भी भारत (India) को आखिरी तक खींच लिया था। फरहान ने एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का हवाला देते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पिछला मुकाबला एकतरफा था। हमने अंत तक लड़ाई लड़ी थी और इस बार भी हम शानदार खेल दिखाएंगे।'
IND vs PAK Match: भारत के खिलाफ फरहान का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान (Pakistan) की उम्मीदें इस 'फूंके हुए कारतूस' पर इसलिए टिकी हैं क्योंकि भारत (India) के खिलाफ इनका बल्ला जमकर बोलता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो फरहान भारत के लिए 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं:
IND vs PAK: भारत के खिलाफ फरहान के प्रदर्शन के आंकड़े यहां देखें
- मैच: 3
- कुल रन: 155
- अर्धशतक: 2
- बल्लेबाजी औसत: 51.67
IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मैच को 'नॉर्मल' बताने की कोशिश
हैरानी की बात यह है कि जहां पूरी दुनिया इस मैच के दबाव में रहती है, वहीं फरहान इसे एक साधारण मैच की तरह देख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप रन बनाते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है। हम इसे दिमाग पर हावी नहीं होने देंगे कि यह भारत-पाकिस्तान मैच है, हम इसे एक सामान्य मैच की तरह ही खेलेंगे।' यह शायद पाकिस्तान की नई रणनीति है कि दबाव को कम किया जाए और मैदान पर अपना नेचुरल गेम दिखाया जाए।
IND vs PAK: क्या टीम इंडिया बरकरार रखेगी दबदबा?
साहिबजादा फरहान चाहे जितनी चेतावनी दें, लेकिन मनोवैज्ञानिक बढ़त आज भी भारत के पास है। एशिया कप में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने वाली भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी की गहराई और बल्लेबाजी के दम पर कोलंबो में फिर से तिरंगा लहराने को बेताब है। फैंस की नजरें अब 15 फरवरी की शाम 7:00 बजे पर टिकी हैं, जब आर. प्रेमदासा स्टेडियम में फैसला होगा कि असली किंग कौन है।












Click it and Unblock the Notifications