Ind vs Pak Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, रोहित-अय्यर का धमाका
India vs Pakistan Live Match Today: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को भारतीय टीम ने 191 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। अय्यर ने नाबाद 53 रन बनाए। भारतीय टीम ने लगातार इस टूर्नामेंट की यह तीसरी जीत हासिल की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की लगातार तीसरी जीत












Click it and Unblock the Notifications