IND vs PAK Match Free Mei Kaise Dekhen: भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें, करना है छोटा सा काम

IND vs PAK Match Free Mei Kaise Dekhen: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमें एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। आज बर्मिंघम में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर दुनिया भर के फैंस के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

करोड़ों फैंस इस ब्लॉकबस्टर मैच को अपने टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर लाइव देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस महामुकाबले का एक भी पल मिस नहीं करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। इस बार फैंस के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

IND vs PAK Match Free Mei Kaise Dekhen

IND vs PAK: फ्री में कहां देखें मुकाबला?

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस बड़े टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास सुरक्षित हैं। भारतीय दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार पर मुकाबला लाइव आएगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का लाइव आनंद लिया जा सकता है। जियोहॉटस्टार पर फ्री में मैच देखने के लिए एयरटेल और जियो पर रिचार्ज प्लान के साथ फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, उससे मैच फ्री देखा जा सकता है।

अगर इस मैच को बिना कोई शुल्क दिए फ्री में लाइव देखना है, तो उसकी व्यवस्था भी रहने वाली है। डीदी स्पोर्ट्स पर लाइव मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है। शर्त यह है कि इसके लिए आपके पास फ्री डिश सर्विस होनी चाहिए। अगर ऐसा है, तो मैच फ्री में आएगा।

हरमनप्रीत के हाथों में कमान

भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के मजबूत हाथों में होगी जबकि पाकिस्तान की टीम भी उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी जिससे मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है।

कब होगा मुकाबले का टॉस

शाम 7 बजे इस मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी। उससे आधे घंटे पहले 6:30 बजे इस मुकाबले का टॉस होना है। पिच से शुरुआत में स्विंग मिल सकती है लेकिन बाद में बैटिंग करना आसान हो सकता है। टॉस जीतकर पहले खेलने वाली टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने की तरफ देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+