IND vs PAK Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-पाकिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें? अपनाएं ये आसान तरीका
IND vs PAK Match Free Me Kaise Dekhe: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर, रविवार को होने जा रहा है। रविवार को भारत महिला टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान महिला टीम से भिड़ेगी। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम है, जिसका पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं दूसरी ओर फातिमा सना की पाकिस्तानी टीम इतिहास बदलने की कोशिश में होगी।
इतने बजे शुरू होगा मैच (IND vs PAK Match Free Me Kaise Dekhe)
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। हालांकि, कोलंबो में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण एक मैच रद्द हो चुका है, इसलिए फैंस और खिलाड़ियों की निगाहें मौसम पर भी टिकी रहेंगी। भारत ने स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गजों के साथ टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। भारत की कोशिश इस बढ़त को बरकरार रखने की होगी। पाकिस्तान की कमान तेज गेंदबाज फातिमा सना के हाथों में है। उन्हें अनुभवी बल्लेबाज सिदरा अमीन और स्पिनर नाशरा संधू से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

फ्री में मैच देखने का तरीका
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा। जहां फैंस फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं। यह मुकाबला जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर आप मैच को लाइव देख सकते हैं।
मैच को लेकर अहम जानकारियां
मैच भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला
टूर्नामेंट ICC महिला ODI विश्व कप 2025
दिनांक 5 अक्टूबर, रविवार
समय (IST) दोपहर 3:00 बजे
टॉस का समय (IST) दोपहर 2:30 बजे
स्थान आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।












Click it and Unblock the Notifications