IND vs PAK: 'क्रिकेट को गंदा कर रही राजनीति, मुझे शर्म आती है', एशिया कप को लेकर दिग्गज ने जताई नाराजगी

IND vs PAK, Syed Kirmani: 1983 विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के दौरान क्रिकेट और राजनीति के मिश्रण पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है। किरमानी ने कहा कि उन्हें यह सुनकर शर्मिंदगी महसूस हुई कि उनके दोस्त क्रिकेट को राजनीतिक विवादों से जोड़ रहे हैं और उन्होंने मौजूदा खिलाड़ियों में खेल भावना की कमी पर सवाल उठाए हैं।

एशिया कप में जो हुआ वह घिनौना है (IND vs PAK, Syed Kirmani)

किरमानी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे बहुत रूखे और अंहकारी इशारे निराशाजनक थे। उन्हें देश भर से संदेश मिल रहे हैं जिनमें पूछा जा रहा है कि भारतीय टीम ने क्या किया? मैदान पर कौन-सी राजनीति चल रही है? उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर के क्रिकेटरों को क्या हो गया है और एशिया कप में जो हुआ वह घिनौना है।

IND vs PAK 1

मैदान पर हुए खूब विवाद

एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान के मैचों में क्रिकेट से ज़्यादा ध्यान मैदान के अंदर और बाहर के ड्रामा पर रहा। यह विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मई में हुए आतंकवादी हमले और सैन्य झड़प की ओर इशारा करते हुए भड़काऊ इशारे किए। जिसके जवाब में भारतीय खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी।

जीत को राजनीति से न जोड़ें खिलाड़ी

विवाद अपने चरम पर तब पहुंचा जब फ़ाइनल में भारत की जीत के बाद टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नक़वी (जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं) से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद नक़वी ट्रॉफी लेकर चले गए और भारतीय टीम को बिना विजेता कप के ही जश्न मनाना पड़ा। सैयद किरमानी ने अपने दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच शानदार सौहार्द था। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि मैदान से दूर जो कुछ भी हो रहा है, उसे वहीं छोड़ दें और अपनी जीत को राजनीति से न जोड़ें।

किरमानी ने की ये खास अपील

किरमानी ने ज़ोर देकर कहा कि जो कुछ भी खेल के मैदान से दूर हुआ है, उसे वहीं रहने दो। इसे अपनी जीत या इस महान खेल से जो कुछ आप कमा रहे हैं, उससे न जोड़ें। किरमानी के अनुसार क्रिकेट के खेल में जो बदलाव आया है, वह पूरी तरह से निराशाजनक है। उनका मानना है कि कई क्रिकेट फैंस भी ऐसा ही महसूस करते हैं। किरमानी ने खिलाड़ियों से जेंटलमैन गेम की गरिमा बनाए रखने और सिर्फ़ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+