IND vs PAK: कब, कहाँ और कितने बजे होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला?
IND vs PAK: चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को पराजित कर भारतीय टीम का आगाज अच्छा हुआ है लेकिन अभी बहुत पड़ाव पार करने बाकी हैं। उनमें से एक है पाकिस्तान के खिलाफ मैच। पाक टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ग्रुप ए में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम का मुकाबला करो या मरो वाला होगा। टीम इंडिया अगर इस मैच में पाकिस्तानी टीम को हरा देती है, तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का समझा जा सकता है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा।

पाकिस्तानी टीम मेजबान है और वे पहले दौर में बाहर होने से बचने का प्रयास करते हुए टीम इंडिया के सामने अपना पूरा दमखम लगाते हुए दिखाई देंगे लेकिन काम उतना आसान तो नहीं कहा जा सकता है।
IND vs PAK मैच कब होगा
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को अभी दो दिनों का समय बचा हुआ है। इस मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और वह दिन भी ज्यादा दूर नहीं है। दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को होने वाला है और इसमें रोमांच की उम्मीद की जा सकती है।
IND vs PAK मैच कहाँ होगा
मुकाबले के वेन्यू की अगर बात की जाए, तो पाक टीम को ट्रेवल कर पाकिस्तान से दुबई जाना है और मुकाबला वहां होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच होगा। जहाँ तक इस मुकाबले के समय की बात है, तो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू हो जाएगा।
पिछली बार क्या रहा रिजल्ट
पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाक के बीच दो बार टक्कर हुई थी। पहली बार लीग चरण का मैच था और इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया था। साल 2017 में इस फाइनल मैच में जीत दर्ज कर पाक ने टाइटल जीता था। दोनों टीमों के बीच इस बार भी टक्कर की उम्मीद है और मुकाबले किसी भी पाले में जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications