IND vs PAK: फैंस ने मनाया टीम इंडिया की जीत का महाजश्न, सड़कों पर जमकर नाचे लोग- VIDEO
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच करीबी मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर है।
नई दिल्ली, 29 अगस्त: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच करीबी मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया (Team India) की इस जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर है। भारतीय फैंस देश के हर कोने में इस रोमांचक जीत का जश्न मना रहे हैं। जश्न मनाया भी क्यों ना जाए ये जीत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ जो आई है।

सड़कों पर नाचे फैंस
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाक ने भारत को एकतरफा मैच में हराकर ना सिर्फ टीम को बल्कि पूरे देश को बड़े जख्म दिए थे, जो अब इस जीत के साथ भरे। सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही है, जहां पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद फैंस को सड़कों पर नाचते और आतिशबाजी करते देखा जा सकता है।
#WATCH | Celebration mood in Mumbai as team India beat Pakistan by 5 wickets in #AsiaCup2022 pic.twitter.com/GFH7JnMvHU
— ANI (@ANI) August 28, 2022

रोमांचक हुआ मुकाबला
मैच की शुरुआत पाकिस्तान के टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के साथ हुई थी। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम पारी के 20 ओवर भी नहीं पाई। 19.5 ओवर के खेल में बाबर एंड कंपनी 147 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (43) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 और हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए।

जीत का हार्दिक
भारत के सामने 148 रन का टारगेट था और टीम को जीत का फेवरेट माना जा रहा था। हालांकि, पाक टीम ने भी जबर्दस्त फाइटबैक किया और आखिरी ओवर तक मैच को लेकर गए। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी और हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली ने 35-35 रन का योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications