IND vs PAK: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने की विराट की तारीफ, प्लेइंग 11 को लेकर किया बड़ा खुलासा
एशिया कप 2022 का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप 2022 का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। रविवार को करीब 10 महीने बाद भारत पाकिस्तान की टीम दुबई के मैदान पर भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान से टी20 विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला लेने पर होगी। इसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्लेयर्स की प्रैक्टिस के फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए।

प्लेइंग 11 को लेकर किया ये खुलासा
पीसी में रोहित ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उन्हें मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार बताया। रोहित शर्मा ने कहा, "विराट कोहली नेट्स में शानदार टच में दिख रहे थे, वह इतनी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही वास्तव में तरोताजा भी लग रहे हैं।" वहीं प्लेइंग 11 को लेकर किए गए सवाल पर रोहित ने कुछ खास खुलासा नहीं किया। भारतीय कप्तान ने कहा, हमने अभी प्लेइंग 111 का फैसला नहीं किया है, हम पिच और आज का खेल भी देखना चाहते हैं।" आज श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा, यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जाएगा जहां कल भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। वहीं दिनेश कार्तिक की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर रोहित ने कहा कि वापसी से पहले भी उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। उन्होंने वापसी के बाद भी अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने कभी भी टीम को निराश नहीं किया है। हालांकि रोहित ने स्पष्ट नहीं किया कि पंत और कार्तिक में से किसे प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।
Rohit Sharma Reply To My Question pic.twitter.com/8zJ3VKKJAZ
— Vaibhav Bhola 🇮🇳 (@VibhuBhola) August 27, 2022

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
#WATCH live via ANI FB | Team India Captain Rohit Sharma addresses the media in Dubai, ahead of the #INDvPAK match in #AsiaCup2022, tomorrow
https://t.co/3mo97GWYr3 pic.twitter.com/qHONRli0N5— ANI (@ANI) August 27, 2022

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications