IND vs PAK का डबल धमाका, एक ही दिन में दो बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लें डेट!
IND vs PAK match day: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। 15 फरवरी 2026 की तारीख को क्रिकेट के इतिहास में एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही दिन में दो बार आमने-सामने होंगी।
15 फरवरी को होंगे दो मैच (IND vs PAK match day)
15 फरवरी को होने वाले इन दो मुकाबलों की टाइमिंग और लेवल अलग-अलग होंगे, जिससे फैंस को पूरे दिन क्रिकेट का रोमांच मिलेगा। पहला मुकाबला (विमेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की महिला टीमें दोपहर 12:30 बजे भिड़ेंगी। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है।

शाम में होगा जोरदार मुकाबला
दूसरा मुकाबला (पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026) शाम को खेला जाएगा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की सीनियर पुरुष टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे और पहली गेंद 7:00 बजे (IST) डाली जाएगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने सोमवार को 'विमेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के कार्यक्रम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
फैंस कर रहे हैं मुकाबले का बेसब्री से इंतजार
भारत अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि 15 फरवरी को पाकिस्तान से उसकी भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 20 फरवरी को और ग्रैंड फिनाले 22 फरवरी को खेला जाएगा। बैंकॉक का 'टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड' इस पूरे टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी करेगा। क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ इन दोनों ही मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रुप A: भारत-ए, पाकिस्तान-ए, यूएई और नेपाल।
ग्रुप B: बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, मलेशिया और थाईलैंड।












Click it and Unblock the Notifications