IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान का मैच इस दिन खेला जाएगा, चैम्पियंशिप ऑफ़ लीजेंड्स के शेड्यूल का हुआ ऐलान
IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) अपने दूसरे सीज़न के साथ क्रिकेट प्रेमियों को फिर से रोमांचित करने के लिए तैयार है, यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त, 2025 तक चलेगा। इस घोषणा ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। खस मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा और यह एक अहम मैच है। भारत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस मुकाबले में खेलते हुए दिखेंगे। WCL के सीईओ हर्षित तोमर का कहना है कि सीजन एक में दर्शकों का बेहतरीन समर्थन रहा था, इस बार भी हम टूर्नामेंट को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IND vs PAK मैच अहम होगा
पहले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान पर जीत के बाद गत विजेता भारत इस बार भी पसंदीदा टीमों में से एक है। टूर्नामेंट में लीग चरण में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जिसकी शुरुआत 18 जुलाई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच से होगी। लीग चरण के बाद 31 जुलाई को नॉकआउट राउंड फाइनलिस्ट का निर्धारण करेंगे, जिसका समापन 2 अगस्त को एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच के साथ होगा।
पिछले सीजन हुआ था IND vs PAK फाइनल
टूर्नामेंट में छह देशों के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें इवेंट में खेलेंगी। इवेंट में 18 से 29 जुलाई तक लीग मुकाबले चलने हैं। इसके बाद नॉक आउट चरण खेला जाएगा और वहां से फाइनल की टीम निर्धारित होगी, पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हुआ था।
टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है
- 18 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस
- 19 जुलाई: वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस
- 19 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
- 20 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस
- 22 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस
- 22 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस
- 23 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस
- 24 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस
- 25 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस
- 26 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
- 26 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस
- 27 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
- 27 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस
- 29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस
- 29 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस
नॉक आउट चरण
- 31 जुलाई: सेमी-फ़ाइनल 1 - SF1 बनाम SF4 (एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)
- 31 जुलाई: सेमी-फ़ाइनल 2 - SF2 बनाम SF3 (एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)
- 2 अगस्त: फाइनल (एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम)












Click it and Unblock the Notifications