IND vs PAK: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैच सोल्ड आउट, कितने का बिका सबसे महंगा टिकट?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुनिया के किसी भी कोने में हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्रिकेट प्रेमी इस मैच के लिए उत्साहित रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी में होना है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
इस मैच के टिकटों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टिकटों की बिक्री शुरू होते ही दर्शक टूट पड़े और एक भी टिकट नहीं छोड़ा। पलक झपकते ही इस मैच के टिकट समाप्त हो गए। दुबई में मैच होने के बाद भी स्थिति ऐसी है, जैसे मुकाबला भारत में हो रहा हो।

सस्ते टिकट तो तुरंत बिक गए थे इसके बाद कुछ महंगे टिकटों के लिए फैन्स को इन्तजार करना पड़ा। प्रीमियम टिकट 2000 दिरहम का बिक रहा था। इसके अलावा प्लेटिनम टिकट की कीमत 5000 रुपये थी, इसमें ग्राउंड लाउंज भी शामिल था। सभी टिकट बिक गए।
IND vs PAK: कब है भारत-पाक मैच
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दर्शकों में क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटों की बिक्री तुरंत हो गई और महंगे टिकट भी बिक गए। दुबई में धमाका देखने को मिलेगा।
IND vs PAK: फाइनल के लिए शर्त
आठ टीमों वाला यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और 9 मार्च तक चलने वाला है। इसमें कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे, जो पाकिस्तान के शहरों के अलावा दुबई में भी होंगे। अगर टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय कर लेती है, तो फाइनल मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा।
पाकिस्तान में हैं तीन वेन्यू
पाकिस्तान में लाहौर, कराची और रावलपिंडी वेन्यू हैं। इवेंट का आगाज कराची में पहले मैच के साथ होगा। इसमें डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। पाकिस्तान की टीम ने पिछली बार 2017 में भारत को फाइनल में हराकर टाइटल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications