IND vs PAK: सऊद शकील के आउट होने पर कितना था शोर? एयरक्राफ्ट की आवाज से ज्यादा गूंज

IND vs PAK: चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में भारतीय टीम ने दो विकेट जल्दी झटके, इसके बाद पाक की तरफ से एक बड़ी भागीदारी रिजवान और सऊद शकील की तरफ से देखने को मिली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए एक शानदार शतकीय भागीदारी अपने नाम की।

शकील ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह फिफ्टी जड़ने के बाद 62 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। शकील को हार्दिक पांड्या ने आउट किया।

ind vs pak

हार्दिक की गेंद पर शकील जब आउट हुए, तो स्टेडियम शोर से गूँज उठा, यह ध्वनि किसी एयरक्राफ्ट की आवाज से भी ज्यादा तेज थी। इतन ज्यादा डेसिबल किसी हवाई जहाज की आवाज भी नहीं होती। शोर को मापने पर पाया गया कि यह 127 डेसिबल था, जो काफी है।

एयरक्राफ्ट की आवाज 120 डेसिबल तक हो सकती है, जो काफी ज्यादा मानी जाती है। स्टेडियम से आने वाली आवाज इससे काफी ज्यादा थी। मौका भी कुछ ऐसा ही था क्योंकि शकील ने क्रीज का एक छोर पकड़कर रखा था और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पाक को मुश्किल से निकालने का काम भी उन्होंने किया। उनके साथ खेल रहे रिजवान ने भी 46 रनों की धाकड़ पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+