IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान को दिलाई जीत, अब इस खिलाड़ी का होगा MRI स्कैन, जाना पड़ा अस्पताल

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने महज 51 गेंदों में 71 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाने का काम भी किया।

नई दिल्ली, 5 सितंबर। पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने महज 51 गेंदों में 71 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाने का काम भी किया। मोहम्मद रिजवान की इस पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 182 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा और भारत को पांच विकेट से शिकस्त दे दी।

मैच के दौरान चोटिल हुए मोहम्मद रिजवान

मैच के दौरान चोटिल हुए मोहम्मद रिजवान

इस धमाकेदार जीत के बाद मोहम्मद रिजवान तकलीफ में नजर आए। मोहम्मद रिजवान के दाहिने पैर में खिंचाव आ गया था जिसके कारण सोमवार को उनका एहतियाती एमआरआई स्कैन होगा। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक रिजवान भारत की पारी के दौरान मोहम्मद हसनैन की गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गये थे जब उनका पैर जोर से जमीन पर पड़ा था।

जीत के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल

जीत के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल

भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद मोहम्मद रिजवान को अस्पताल ले जाया गया था। चोट की वजह से गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और शाहनवाज दहानी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मोहम्मद रिजवान की यह इंजरी टीम की मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर सकती है। रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए मोहम्मद नवाज के साथ अहम 73 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच से दूर करने का काम किया था।

पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ी

पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ी

भारत के खिलाफ जीत हासिल कर पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पक्का कर लिया है। पाकिस्तान को अब बुधवार को अफगानिस्तान और शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अगर पाकिस्तान इन दोनों में से कोई एक मुकाबला भी जीत लेती है तो उसके लिए फाइनल की राह आसान हो जाएगी। वहीं पहले मुकाबले को गंवाने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+