IND vs PAK Final: फाइनल में 10 बार भिड़े भारत-पाकिस्तान, किसने मारी बाजी, कौन रहा पीछे?
IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फ़ाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा, जहां क्रिकेट के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह इस मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार होगा जब ये दोनों टीमें भिड़ेंगी। भारत ने इससे पहले ग्रुप और सुपर फोर चरण में पाकिस्तान को मात दी है और अब उसकी नज़रें जीत की हैट्रिक पर टिकी हैं।
41 साल के इतिहास में पहली भिड़ंत (IND vs PAK Final)
एशिया कप की शुरुआत 1984 में होने के बावजूद इसके 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत और पाकिस्तान फाइनल में नहीं टकराए थे। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि भारतीय टीम लगातार छह मैच जीतकर, अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में पहुंची है। भारत सबसे ज़्यादा आठ बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार यह ट्रॉफी उठाई है।

फाइनल में पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी
हालांकि, भारत के लिए आत्मविश्वास के अतिरेक से बचना ज़रूरी होगा, क्योंकि खिताबी मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 फाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 3 और पाकिस्तान ने 7 में जीत हासिल की है।
भारत को दिखाना होगा दम
पाकिस्तान ने 6 खिताबी जीत दर्ज की हैं, जिनमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की एकतरफा जीत शामिल है। वहीं, भारत के पक्ष में 1985 विश्व चैंपियनशिप और सबसे अहम 2007 टी20 विश्व कप फाइनल की जीत दर्ज है। यह रिकॉर्ड बताता है कि फाइनल का दबाव बिल्कुल अलग होता है। ऐसे में रविवार को एक भी भूल टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकती है।
फाइनल में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
विश्व चैंपियनशिप 1985 में भारत ने 8 विकेट जीता था।
ऑस्ट्रल एशिया कप 1986 में पाकिस्तान ने 1 विकेट जीता था।
विल्स ट्रॉफी1991 में पाकिस्तान को 72 रन से जीत मिली थी।
ऑस्ट्रल कप 1994 में पाकिस्तान 39 रन से मैच जीता था।
सिल्वर जुबली कप 1998 में भारत ने 3 विकेट मैच जीता था।
पेप्सी कप 1999 में पाकिस्तान ने 123 रन से मैच जीता था।
कोका-कोला कप 1999 में पाकिस्तान ने 8 विकेट से मैच जीता था।
टी20 विश्व कप 2007 में भारत ने 5 रन से मैच जीता था।
किटप्लाई कप 2008 में पाकिस्तान ने 25 रन से मैच जीता था।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने 180 रन मैच जीता था।












Click it and Unblock the Notifications