IND vs PAK Final Free Mein Kaise Dekhen: भारत-पाक फाइनल फ्री कैसे देखें, कौनसा एप करना है डाउनलोड?
IND vs PAK Final Free Mein Kaise Dekhen: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का मौका एक बार फिर से आ गया है, दोनों ही टीमों के पास कई धांसू खिलाड़ी हैं, जो आज दुबई में होने वाले एशिया कप फाइनल में चार चाँद लगा देंगे। दोनों ही टीमों के बीच इस इवेंट में यह तीसरा मुकाबला होना है।
इससे पहले खेले गए दो मैचों में टीम इंडिया का जलवा रहा है। भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को पराजित करने के बाद सुपर 4 में भी वही जलवा दिखाया और पाक कप पराजित कर दिया। बदला लेने के लिए पाकिस्तानी टीम के पास अब यह अंतिम मौका है।

टीम इंडिया के पास इस मुकाबले से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त है क्योंकि उसने सभी मैच जीते हैं। पहले शुरुआत से लेकर अब तक भारत ने कुल छह मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। ऐसे में अब एक अलग मौका भारतीय टीम के पास है, जिसे टाइटल जीत में बदला जा सकता है।
IND vs PAK Final Live कहां देखें
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके अलावा, मैच का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर भी देखा जा सकता है।
IND vs PAK Final फ्री में कैसे देखें
डीडी फ्री डिश यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। फैनकॉड एप्लीकेशन और जियो सिनेमा पर भी मैच देखा जा सकता है लेकिन वहां थोड़ा सा चार्ज देना पड़ेगा। दोनों मैच देखने के हिसाब से सस्ते प्लेटफॉर्म हैं।
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे।
पाकिस्तान की टीम: साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज़, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications