IND vs PAK: भारत-पाक मैच के पहले लोगों को क्यों याद आईं पाकिस्तानी सीमा हैदर? क्या विश्वकप है वजह?

IND vs PAK Match and Seema Haider: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने जा रहा है, भारत में कई जगहों पर टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन भी हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोग भारत के जीतने की कामना कर रहे हैं।

जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भी खोज रहे हैं और ये जानना चाह रहे हैं कि सीमा आज के मैच में किसको सपोर्ट करने वाली हैं? हालांकि इससे पहले विश्वकप 2023 में जब इंडिया-पाकिस्तान का मैच हुआ था, तब सीमा हैदर ने भारत के जीत की कामना की थी और उनकी प्रार्थना रंग भी लाई थी।

IND vs PAK

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था (IND vs PAK))

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 191 रन पर ऑलआउट हो गया था, तब टीम इंडिया ने 117 गेंद पहले मैच जीतकर पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।

'मैं दिल से चाहती हूं कि इंडिया जीते' (IND vs PAK)

उस दौरान सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि 'मैं दिल से चाहती हूं कि इंडिया जीते, पाकिस्तान में आम महिलाओं का क्रिकेट या कोई खेल देखना आसान नहीं है, मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की भारत विजयी हो।'

'सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा आई थीं'

मालूम हो कि भारत के सचिन मीणा के प्रेम में दीवानी सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा आई थीं। दोनों की प्रेम कहानी पबजी-गेम खेलते हुए शुरू हुई थी। भारत आने पर सीमा के काफी हंगामा हुआ था, वो दोनों इस वक्त बेल पर बाहर हैं। हालांकि सीमा ने सचिन के लिए अपना देश, धर्म सबकुछ छोड़ दिया और अब वो सोशल मीडिया स्टार हैं और यूट्यूब के जरिए दोनों पैसा कमाती हैं।

सचिन के बच्चे को जन्म देने वाली हैं सीमा हैदर (IND vs PAK)

इन दिनों सीमा हैदर गर्भवती हैं, वो सचिन के बच्चे को जन्म देने वाली हैं, हालांकि ये इनकी 5वीं संतान हैं, उन्हें चार बच्चे अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। सीमा हैदर ने वीडियो बनाकर खुद इस बारे में लोगों को बताया था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो इसी महीने अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। खैर इस बार वो किस टीम को सपोर्ट करेंगी इस पर कोई बयान उनका फिलहाल अभी तक नहीं आया है।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबला (IND vs PAK)

मालूम हो कि भारत-पाक का मैच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिन के 2.30 PM पर शुरू होगा। दोनों टीमों का ये टूर्नामेंट का दूसरा मैच है। अपने पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है तो वहीं भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को पटखनी दी है।

दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद (IND vs PAK)

देखते हैं आज क मैच में बाजी किसके हाथ लगती है। बताते चलें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में भारत -पाक के बीच दो बार टक्कर हुई थी। लीग मैच में तो इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को पराजित करके ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+