PCB ने विवाद सुलझाने के लिए खटखटाया ICC का दरवाजा, भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच? मिला जवाब!

IND Vs PAK Boycott PCB News: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बायकॉट की घोषणा के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से संपर्क साधा है। आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच इस मतभेद को सुलझाने के लिए बातचीत शुरू हो गई है।

ऐसे हुई थी विवाद की शुरुआत (IND Vs PAK Boycott PCB News)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब रविवार को पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करने का फैसला सुनाया। इस फैसले के तुरंत बाद ICC ने सख्त रुख अपनाते हुए PCB को चेतावनी दी है कि यदि टीम मैदान पर नहीं उतरती है तो बोर्ड को भारी प्रतिबंधों और जुर्मानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आईसीसी आयोजनों में बहिष्कार की घटनाएं बार-बार देखने को नहीं मिलती है, लेकिन यह पूरी तरह नई बात नहीं है।

IND Vs PAK 1

आईसीसी ने मांगा है पीसीबी से जवाब

विवाद को कानूनी मोड़ देते हुए PCB ने 'फोर्स मेज्योर' क्लॉज का सहारा लिया है। यह क्लॉज ऐसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में लागू किया जाता है जो किसी पक्ष के नियंत्रण से बाहर हों और उसे अनुबंध का पालन करने से रोकती हों। ICC ने अब PCB से इस क्लॉज को लागू करने के पीछे ठोस तर्क और उचित स्पष्टीकरण मांगा है। विश्व संस्था ने यह भी सबूत मांगे हैं कि बोर्ड ने इस स्थिति को टालने या कम करने के लिए क्या प्रयास किए हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं बचा है ज्यादा समय

भारत-पाकिस्तान मैच के बीच अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच चल रही यह बातचीत निर्णायक मोड़ पर है। सूत्रों के अनुसार, ICC इस हाई-वोल्टेज मैच को रद्द होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, क्योंकि इस मुकाबले से बड़े पैमाने पर प्रसारण राजस्व और वैश्विक दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+