IND vs PAK: 15 लाख में बिक रहा एक टिकट! भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज
IND vs PAK Asia Cup 2025 tickets: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। भले ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस मैच का बहिष्कार (boycott) करने की अपील कर रहे हों, लेकिन टिकटों की मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी।
ब्लैक मार्केट में टिकट की लूट (IND vs PAK Asia Cup 2025 tickets)
अधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही टिकटें ब्लैक मार्केट में उपलब्ध हो चुकी हैं। कुछ वेबसाइट्स पर इनकी कीमत 15.75 लाख रुपये (AED 66,000) तक पहुंच गई है। जबकि आधिकारिक कीमत काफी कम होने की उम्मीद है। आयोजकों के मुताबिक टिकटों की सेल दो दिनों में शुरू होगी। लेकिन कई फर्जी वेबसाइट्स पहले ही टिकटें बेच रही हैं। इस वजह से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने चेतावनी जारी की है कि लोग सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट खरीदें।

टिकट की आधिकारिक कीमत और शेड्यूल
अधिकारिक कीमत AED 1100 (लगभग 26,256 रुपये) से शुरू होगी। लेकिन ब्लैक मार्केट में यह कई गुना बढ़ चुकी है। फैंस को सिर्फ 14 सितंबर का मुकाबला ही नहीं, बल्कि 21 सितंबर को होने वाले सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान की संभावित भिड़ंत का भी इंतजार है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार टक्कर हो सकती है।
भारत-पाकिस्तान के खेल संबंधों पर सरकार का रुख
हाल ही में भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी। लेकिन बहु-देशीय टूर्नामेंट्स में भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। बशर्ते मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर हों। यही वजह है कि एशिया कप, महिला वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। फैंस में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं, बावजूद इसके स्टेडियम हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications