IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक शर्मा की बहन का वीडियो वायरल, शुभमन गिल से भी निकला कनेक्शन?
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का मुकाबला आज यानी 21 सितंबर, रविवार को दुबई में खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने अपने भाई को वीडियो कॉल कर हौसला बढ़ाने का काम किया है।
कोमल शर्मा ने बढ़ाया भाई का हौसला (IND vs PAK Asia Cup 2025)
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने भाई और शुभमन गिल से वीडियो कॉल पर बात करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ कोमल ने कैप्शन लिखा कि अपने बच्चों जैसी बातें करना, मेरे दिन का सबसे अच्छा हिस्सा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी की तैयारियों में बिजी हैं कोमल
कोमल शर्मा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत की, जहां बंगाल रस्म के दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के सामने डांस भी किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब भारत-पाक मैच से पहले का यह नया वीडियो कॉल वाला पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गया है।
ग्रुप स्टेज में अपराजित रहा है भारत
एशिया कप में भारत ग्रुप स्टेज में अपराजित रहा और तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 में पहुंचा। पाकिस्तान को भी ग्रुप स्टेज में हराया गया था। उस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 47 रन की पारी और तिलक वर्मा के उपयोगी 31 रन ने भारत को सात विकेट से जीत दिलाई थी। अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत के लिए शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 99 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 225.00 रहा है।
शुभमन गिल से होगी बड़े रनों की उम्मीद
दूसरी ओर शुभमन गिल अभी तक लय नहीं पा सके हैं। तीन पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 35 रन निकले हैं और औसत महज 17.50 का रहा है। फिर भी टीम इंडिया को गिल से बड़ी उम्मीदें हैं क्योंकि वह बड़े मैचों में वापसी करने के लिए जाने जाते हैं। भारत चाहेगा कि सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में गिल और अभिषेक मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दें और पाकिस्तान पर दबाव बनाएं।













Click it and Unblock the Notifications