IND vs PAK: जब थमा था सबका दिल, भारत-पाकिस्तान के 3 यादगार मुकाबले, जिन्हें भुला पाना नामुमकिन!

IND vs PAK, Three classic matches: भारत और पाकिस्तान मैच के साथ करोड़ों दिलों की धड़कन जुड़ी रहती है। हर बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर जज़्बात, रोमांच और यादगार लम्हे देखने को मिलते हैं। एशिया कप के इतिहास में भी ऐसे कई मुकाबले हुए हैं, जिन्हें आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं। आइए नज़र डालते हैं भारत-पाक के तीन क्लासिक एशिया कप मैचों पर....।

साल 2010 में भज्जी ने जड़ा था सिक्स (IND vs PAK, Three classic matches)

साल 2010 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के डंबुला में खेला गया। पाकिस्तान ने सलमान बट और कामरान अकमल की पारियों की बदौलत 267 रन बनाए। भारत की ओर से गौतम गंभीर (83) और धोनी (56) ने अच्छी बल्लेबाज़ी की, लेकिन मैच आखिरी ओवर तक फंसा रहा। आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे और जब सुरेश रैना रन आउट हुए तो जीत मुश्किल लग रही थी। तभी हरभजन सिंह ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर ज़बरदस्त छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई। उनका जश्न और शोएब अख्तर की तरफ़ किया गया रिएक्शन आज भी याद किया जाता है।

IND vs PAK 1

शाहीद अफरीदी की यादगार पारी

साल 2014 में ढाका में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 245 रन बनाए। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े। जवाब में पाकिस्तान शुरुआत में लड़खड़ाया लेकिन मोहम्मद हफीज़ ने टीम को संभाला। मैच रोमांचक मोड़ पर तब पहुंचा जब आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 9 रन चाहिए थे और गेंदबाज़ थे रविचंद्रन अश्विन। पहली गेंद पर विकेट गिरा, लेकिन शाहिद अफरीदी ने अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को अविश्वसनीय जीत दिलाई। उनका 'स्टार मैन' वाला जश्न फैंस कभी नहीं भूल सकते।

विराट कोहली बनाम मोहम्मद आमिर

साल 2016 में पहली बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ। पाकिस्तान की टीम केवल 83 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन मोहम्मद आमिर ने शुरुआती ओवरों में तूफ़ानी गेंदबाज़ी करते हुए रोहित शर्मा, रहाणे और रैना जैसे बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया। टीम मुश्किल में थी, लेकिन विराट कोहली ने अपनी संयमित पारी (49 रन) खेलकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। कोहली की वह पारी आज भी उनके बेस्ट एशिया कप इनिंग्स में गिनी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+