IND vs PAK: हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सबसे बड़े मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ी। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और उसके हीरो बने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या। हार्दिक पंड्या ने इतिहास रचते हुए पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब का विकेट झटका। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

पहली गेंद पर ही झटक लिया विकेट (IND vs PAK Asia Cup 2025)

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब को पवेलियन भेजकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। इससे पहले भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड केवल अर्शदीप सिंह के नाम था, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था।

IND vs PAK 1

पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय

हार्दिक के नाम अब पाकिस्तान के खिलाफ एक और अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह भारत के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लिया। दुनिया के इतिहास में यह कारनामा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज बने हैं। इससे पहले श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा (2009) और दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे (2021) यह कमाल कर चुके हैं।

बल्लेबाजी में भी खास रिकॉर्ड के करीब

गेंदबाजी में अपनी धार दिखाने वाले हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी में भी एक बड़ा मुकाम हासिल करने के करीब हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके अब तक 91 रन हैं और वह पहले से ही सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। अगर इस मैच में वह 9 रन और बना लेते हैं, तो पंड्या भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में 100 रन और 10 से ज्यादा विकेट होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+