IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में युवराज सिंह की एंट्री! अभिषेक-गिल को बनाया भारत का मैच विनर

IND vs PAK Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक तूफानी शुरुआत दी।

साहिबजादा ने जड़ा अर्धशतक (IND vs PAK Final)

साहिबजादा ने पिछली बार की तरह ही इस मैच में भी अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया। साहिबजादा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज फखर ज़मां के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की दमदार साझेदारी की। यह साझेदारी भारत के लिए चिंता का विषय बन रही थी, लेकिन टीम इंडिया को आखिरकार राहत मिली. वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

IND vs PAK 1

हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे मैच

साहिबजादा फरहान 38 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी ने पाकिस्तान को एक मजबूत नींव दी है, जिस पर मध्यक्रम के बल्लेबाज़ एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। फाइनल से पहले टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। चोट के कारण हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका मिला है।

मैच देखने पहुंचे युवराज

वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। फाइनल मुकाबले का रोमांच बढ़ाने के लिए युवराज सिंह भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे हैं।

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के गुरु हैं युवराज

युवराज सिंह का संबंध भारतीय टीम के दो युवा सितारों से है। सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही युवराज को अपना गुरु मानते हैं और उन्होंने युवराज से काफी ट्रेनिंग ली है। युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे हैं, आज स्टेडियम से अपने 'शिष्यों' को खेलते हुए देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+