IND VS NZ: तलाक की खबरों के बीच साथ मैच देखते दिखे चहल-धनश्री, मैदान पर थे श्रेयस अय्यर, देखें Pics
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि ये कपल इन दिनों पर्सनल समस्याओं से गुजर रहा है और दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है।

मालूम हो कि दोनों की हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों ने अलग-अलग अपने घरों में दिवाली मनाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात ने जोर पकड़ लिया कि दोनों के बीच जल्द ही तलाक होने जा रहा है।
मियां-बीवी सेमीफाइनल मैच साथ में देखते नजर आए
लेकिन आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों मियां-बीवी सेमीफाइनल मैच साथ में देखते नजर आए। जैसे ही सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें दिखाई पड़ीं वैसे ही उनके फैंस खुश हो गए और दोनों के बारे में अनाप-शनाप बोलने वाले को बुरा-भला कहने लगे। कुछ लोगों ने लिखा कि 'कपल ने साथ में बता दिया कि दोनों के बीच में सब ठीक है।' तो अहमद नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'चहल ने बता दिया कि मियां हम साथ में हैं।'
मैदान पर थे श्रेयस अय्यर बैटिंग कर रहे थे
सबसे खास बात ये है कि चहल और धनश्री जब साथ में मैच देखते हुए कैमरे में कैद हुए उस वक्त मैदान पर श्रेयस अय्यर बैटिंग कर रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाएं हैं कि धनश्री वर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच काफी गहरी मित्रता है। आपको बता दें कि दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं।
श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा का चल रहा अफेयर!
दोनों को श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा को एक साथ रील बनाते हुए, क्रिकेटर शार्दूल ठाकुर की शादी में साथ में देखा गया था। दरअसल धनश्री एक बहुत बढ़िया कोरियोग्राफर हैं और श्रेयस बहुत अच्छे डांसर इसलिए दोनों के कुछ डांस वीडियो भी वायरल हुए थे। इसके बाद से ये अफवाह फैल गई कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है और इसी वजह से चहल और धनश्री की शादी ठीक नहीं चल रही है। हालांकि आज दोनों को साथ देखकर लोगों को जवाब मिल गया होगा।
श्रेयस अय्यर ने आज शतक जड़ा
आपको बता दें कि आज विश्वकप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का स्कोर खड़ा किया, कोहली और श्रेयस अय्यर ने आज शतक जड़े। श्रेयस अय्यर ने 105 और शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications