IND vs NZ: कोहली को अपना आदर्श मानते हैं रजत पाटीदार, अय्यर की जगह मिला है टीम में मौका

रजत पाटीदार एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। हालांकि उन्हें पहले भी टीम इंडिया में चुना जा चुका है। आईपीएल में रजत पाटीदार RCB की ओर से खेलते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया कल से वनडे सीरीज का आगाज करेगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बैक इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर की जगह टीम में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है। रजत पाटीदार एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। हालांकि वो पहले भी टीम इंडिया में चुने जा चुके हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुने गए थे रजत पाटीदार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुने गए थे रजत पाटीदार

2015 में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का आगाज करने वाले रजत पाटीदार को सितंबर-अक्टूबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उस पूरी सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। शिखर धवन उस सीरीज में टीम के कप्तान थे और भारत ने वो सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

कोहली को अपना आदर्श मानते हैं रजत

कोहली को अपना आदर्श मानते हैं रजत

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की ओर से खेलने वाले रजत पाटीदार ने पिछले कुछ समय के अंदर शानदार प्रदर्शन के जरिए अपना कद इंटरनेशनल क्रिकेट लायक किया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और विराट कोहली उनके आइडिल क्रिकेटर हैं। पाटीदार को आईपीएल में कोहली के साथ खेलते हुए भी देखा गया है। रजत कई बार यह कह चुके हैं कि वो कोहली की तरह खेलना की कोशिश करते हैं।

रजत पाटीदार का आईपीएल में प्रदर्शन

रजत पाटीदार का आईपीएल में प्रदर्शन

आईपीएल 2022 रजत पाटीदार के लिए एक शानदार ब्रेक आउट था। दरअसल, पाटीदार ने पिछले आईपीएल सीजन में 8 मैचों के अंदर 55.50 की औसत से 333 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक भी शामिल थे। रजत पाटीदार ने आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ 54 गेंदों में 112 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रन ठोके थे।

रजत पाटीदार का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

रजत पाटीदार का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

आपको बता दें कि रजत पाटीदार ने पंजाब और बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में 85 और 79 रन की पारी खेली थी। पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में एक मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने बल्लेबाजी चार्ट में कुल मिलाकर 658 रनों के साथ उस सीजन को खत्म किया था। इसके अलावा रजत पाटीदार ने इंडिया ए के लिए शानदार डेब्यू किया था। इंडिया ए के लिए रजत पाटीदार ने 4 पारियों में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपनी पहली पारी का शतक भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+