IND vs NZ: गौतम गंभीर की कौन सी बातों को न्यूजीलैंड ने दिल पर ले लिया? आखिर भारतीय कोच ने क्या कहा था
IND vs NZ: सभी योजनाएं, बातें उस समय धराशाई हो गई जब न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में आकर टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। कीवी टीम को सीरीज से पहले जीत का दावेदार माना ही नहीं जा रहा था। हर तरफ चर्चा टीम इंडिया की थी लेकिन अब टीम इंडिया को आलोचना का सामना करना पड़ा है।
बेंगलुरु में खेले गए शुरुआती टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ बातों का जिक्र किया था। शायद न्यूजीलैंड ने उन बातों को दिल पर ले लिया और टीम इंडिया को पराजित करते हुए हेड कोच को जवाब भी दे दिया है।

यहाँ ध्यान देना होगा कि गौतम गंभीर ने ऐसा क्या कहा था जो कीवी टीम ने होने ही नहीं दिया और सीरीज जीतकर हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड की टीम दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के मुकाबले काफी बेहतरीन क्रिकेट खेलने में सफल रही है।
गौतम गंभीर ने सीरीज से पहले कहा था कि जिस तरह हमने तेज खेलने की अप्रोच अपनाई है, यह वही करते रहेंगे भले ही 100 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट हो जाएं। गौतम गंभीर ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि हमारे पर ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक दिन में 400 का स्कोर खड़ा कर सकते हैं।
भारतीय कोच ने एक और बयान देते हुए कहा था कि टीम इंडिया के पास कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो दो दिनों तक खेलकर मैच ड्रॉ करा सकते हैं। दोनों तरह के प्लेयर हमारे पास हैं। हालांकि गंभीर की कोई भी बात सच साबित नहीं हुई। न तो भारत की तरफ से एक दिन में 400 रन बने और न ही दो दिनों तक खेलने वाले बल्लेबाज दिखे।
भारतीय टीम की हार की मुख्य वजह बैटिंग यूनिट का खराब खेल रहा है। गेंदबाजों ने समय-समय पर अपना कार्य बखूबी किया है। गौतम गंभीर की बयानबाजी और रणनीति दोनों काम नहीं कर पाई। अब मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी। वहां भी कीवी टीम से टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications