Rishabh Pant को क्यों दिया गया बार-बार मौका, वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कारण

ऋषभ पन्त का प्रदर्शन न्यूजीलैंड दौरे पर बेहद खराब रहा है। उनको बार-बार मौके मिले लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पन्त को इतने मौके देने का कारण वीवीएस लक्ष्मण ने बताया है।

ऋषभ पन्त को लगातार मौके देते हुए न्यूजीलैंड दौरा समाप्त हो गया लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं आए। पन्त की बैटिंग इस सीरीज के दोनों प्रारूप में ही खराब रही है। उनके टीम में रहते संजू सैमसन को ज्यादातर समय बेंच पर ही बिताना पड़ा। हालांकि टीम मैनेजेमेंट के निर्णय पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। इस दौरे पर भारतीय टीम के साथ कोच बनकर गए वीवीएस लक्ष्मण ने ऋषभ पन्त को बार-बार मौका देने के पीछे एक कारण बताया है।

ऋषभ पन्त को मौका देने का कारण

ऋषभ पन्त को मौका देने का कारण

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। ऋषभ पन्त नम्बर चार पर अच्छी बैटिंग कर रहे थे। ज्यादा समय भी नहीं हुआ है जब उन्होंने ओल्ड ट्रेफर्ड में एक अहम शतक जमाया था। यह पारी उनका समर्थन करने के लिए अहम है। टी20 क्रिकेट ने बल्लेबाजों को आत्मविश्वास दिया है जिससे वे बड़े शॉट जड़ सकें। मैदान कितने भी बड़े हों, वे उनको पार कर सकते हैं। वे हिटिंग रेंज पर भी काम करते रहते हैं।

पन्त के लिए न्यूजीलैंड दौरा रहा है खराब

पन्त के लिए न्यूजीलैंड दौरा रहा है खराब

ऋषभ पन्त को न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के दौरान टॉप क्रम में भेजा गया था। ओपनर के तौर पर खेलते हुए ऋषभ पन्त ने 6 और 11 रनों कि पारियां खेली थीं। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज में भी स्थिति कुछ इसी तरह की रही। यहाँ ऋषभ पन्त ने दो पारियों में क्रमशः 10 और 15 रन बनाए। इस तरह दोनों सीरीज की कुल चार पारियों में पन्त ने 42 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन के कारण ही वह लगातार आलोचना का शिकार होते रहे हैं। संजू सैमसन को खिलाने की मांग भी बढ़ती जा रही है। हालांकि पन्त को बांग्लादेश दौरे की टीम में शामिल किया गया है। उस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है।

दोनों सीरीज में बारिश का रहा असर

दोनों सीरीज में बारिश का रहा असर

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के दौरान भी मुकाबले बारिश के कारण धुले थे। सिर्फ एक ही मैच पूरा हुआ था जो भारतीय टीम ने जीता था। इसके साथ ही टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज कर ली। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज में भी स्थिति कुछ यही रही। पहला मैच कीवी टीम ने जीता था। अगले दोनों मैच बारिश से धुल गए और मेजबान टीम को सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+