Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs NZ: क्रिकेट के 'भगवान' से भी आगे निकले किंग कोहली, 17 साल बाद टूटा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बड़ा कमाल किया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक नई ऊंचाई हासिल कर ली है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास (IND vs NZ Virat Kohli)

विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे। विराट ने यह मुकाम अपनी मात्र 35वीं पारी में ही हासिल कर लिया। यानी सचिन से 6 पारियां पहले ही कोहली ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। अब कोहली से आगे केवल ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1971 रन) हैं। जिस तरह की फॉर्म में कोहली हैं, वह दिन दूर नहीं जब वे पोंटिंग को भी पीछे छोड़ देंगे।

Virat Kohli 1

1736 दिनों बाद 'नंबर-1' की कुर्सी पर वापसी

कोहली के फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। कोहली ने 1736 दिनों के लंबे इंतजार के बाद फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का खिताब हासिल कर लिया है। अप्रैल 2021 में बाबर आजम ने उनसे यह ताज छीना था, लेकिन अब अपनी जबरदस्त निरंतरता के दम पर कोहली ने दोबारा बादशाहत हासिल की है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर यह स्थान पाया है, जो अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

राजकोट में रिकॉर्ड्स की बारिश

मैच की शुरुआत में ही रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद कोहली क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि, वे इस मैच में 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक वे सचिन का रिकॉर्ड तोड़ चुके थे। अब सबकी नजरें सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे पर टिकी हैं। अगर कोहली वहां एक शतक और लगा देते हैं, तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल वे और रिकी पोंटिंग 6-6 शतकों के साथ बराबरी पर हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज़ कुल रन पारियां 50 / 100
रिकी पोंटिंग 1971 50 12 / 6
विराट कोहली 1760* 35 10 / 6
सचिन तेंदुलकर 1750 41 8 / 5
कुमार संगकारा 1568 45 2 / 12
सनथ जयसूर्या 1519 45 8 / 5

IND vs NZ 2nd ODI: क्या आज ही सीरीज जीत लेगा भारत? LIVE मैच देखने का मिल गया बेस्ट जुगाड़!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+